26 December | इतिहास के पन्नों में एक ऐसा दिन जब सुनामी ने मचाई तबाही, लाखों लोगों की मौत !

26 december

26 December Tsunami: 26 दिसंबर इतिहास में एक दुखद घटना के रूप में दर्ज है। वास्तव में, 2004 में आज ही के दिन, जब उत्तरी इंडोनेशिया में अचेह के पास रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता का भूकंप आया था, तो तूफान की लहर ने भारत सहित कई देशों में व्यापक तबाही मचाई थी।

इतिहास के पन्नों में 26 दिसंबर | 26 December in History

उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए इस तरह की तबाही का किसी को अंदाजा नहीं था | समुद्र में आई इन आपदाओं ने थाईलैंड और अन्य देशों में समुद्र के किनारे बने होटलों और रिसॉर्ट्स में बड़ी संख्या में ठहरे विदेशी पर्यटकों की जान ले ली थी |

26 December
26 December- Pic Credit-Google

देश और दुनिया के इतिहास में 26 दिसंबर की दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सारांश इस प्रकार है:-

  • 1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली ‘क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली’ की शुरूआत।
  • 1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
  • 1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।
  • 1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।
  • 2003 : ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।
  • 2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। लगभग दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
  • 2006 : आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
  • 2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत।

26 December को इन मशहूर व्यक्तियों का हुआ था जन्म

  • 1893- चीन के कम्युनिस्ट क्रांतिकारी नेता माओत्से तुंग
  • 1899- स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह
  • 1929- गुजराती साहित्यकार तारक मेहता
  • 1948- सामाजिक कार्यकर्ता और चिकित्सक प्रकाश आम्टे
  • 1971- अमेरिकी अभिनेता और गीतकार जेरेट लेटो |

26 December को इन मशहूर व्यक्तियों की हुई थी मृत्यु

  • 1966- गाँधी स्मारक निधि के पहले अध्यक्ष और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीचंद भार्गव
  • 1976- हिंदी के महान कथाकार यशपाल
  • 1986- भारत की महिला क्रांतिकारी नेता बीना दास
  • 1999- भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री शंकरदयाल शर्मा |